शरीर की 70 % रोगो को खत्म करता है चूना जानिए कैसे ?| health benefits of eating chuna

शरीर की 70 % रोगो को खत्म करता है चूना जानिए कैसे ?

चूना जो हम सभी पान में लगा कर के खाते है। सफ़ेद रंग का मामूली सा दिखने वाला यह पदार्थ अपने अंदर ना जाने कितने गुणों को समेटे हुए है।
चूना हमारे शरीर के लिए अमृत के समान है।

हजारो साल पहले आयुर्वेदाचार्य बाग्वट ने चूने को उपयोग करने के कई सारे फायदे बताये थे। आयुर्वेद मेँ हम इस चूने को दवा के रूप मे उपयोग मेँ लाते हैं। यह चूना हमारे शरीर के कई असाध्य रोगो को समाप्त करने की क्षमता रखता है।

चूना खाने के फायदे क्या है ?What are the benefits of eating lime

चूने को दवा के तौर पर इस्तेमाल करने से हम अपने शरीर के 70 % रोगो को दूर कर सकते हैं। चूने में भरपूर मात्रा में एंटीबायोटिक, एंटीइंफ्लेमेरटरी और एंटीफंगल गुण होते हैं जो हमारे शरीर और स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते है चूने में अधिक मात्रा में कैल्शियम कार्बोनेट और मैग्नीशियम कार्बोनेट मौजूद होते है जो व्यक्ति के शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होते है

चूने मे भरपूर मात्रा मे कैल्शियम पाए जाने के कारण यह हमारे शरीर तथा हड्डियों के लिए जितना फायदेमंद है उतना ही यह हमारे शरीर मे पैदा होने वाली अन्य बीमारियों के लिए भी कारगर दवा है। चूने के नियमित सेवन से हम अन्य कई शारीरिक बीमारियों से निजात पा सकते हैं।

कैल्शियम का भंडार है चूना lime calcium reserves

चूने मे कैल्शियम भरपूर मात्रा मे पाया जाता है। चूने को हम कैल्शियम का भंडार भी कह सकते है। चूने को हम इसके रासायनिक नाम (कैल्शियम बाई कार्बोनेट) के नाम से भी जानते है। चूना हमारे शरीर मे कैल्शियम की पूर्ति कर कैल्शियम की कमी से होने वाले सभी रोगो को समाप्त करता है।

अगर हमारे शरीर मे हड्डी और मांसपेशियों का दर्द होता है तो यह कैल्शियम की कमी के कारण होता है। हड्डियों से सम्बन्धित सभी प्रकार की समस्या कैल्शियम की कमी के कारण ही होती है। हमारे शरीर मे सभी प्रकार के विटामिन का असर देखने के लिए कैल्शियम की उचित मात्रा का होना आवश्यक है

पीलिया मे फायदेमंद है चूना Lime is beneficial in jaundice

पीलिया की बीमारी मे चूना फायदेमंद साबित होता है। यदि कोई व्यक्ति पीलिया की बीमारी से ग्रसित है तो उस व्यक्ति को नियमित रूप से एक गेहूँ के दाने के बराबर चूना लेकर उसे एक गिलास पानी में मिलाकर पिलाने से बहुत जल्दी पीलिया की बीमारी ठीक हो जाती है।

डायबिटीज मे फायदेमंद चूना Lime beneficial in diabetes

मधुमेह जिसे हम डायबिटीज और शुगर की बीमारी के नाम से भी जानते हैं। डायबिटीज की इस बीमारी व्यक्ति के रक्त में शर्करा की मात्रा अधिक हो जाती है, जिससे शरीर इंसुलिन का उत्पादन बंद कर देता है। यह खतरनाक बीमारी अन्य कई गंभीर बीमारियों को जन्म देती है। मधुमेह के रोगियों में कैल्शियम की कमी के कारण कूल्हे, पैर और रीढ़ की हड्डियाँ भी कमजोर होने लगती हैं।

मधुमेह में आमतौर पर विभिन्न प्रकार के आहार लेने की सलाह दी जाती है। लेकिन एक तत्व का जिक्र कम किया जाता है वह है कैल्शियम जो मधुमेह की बीमारी से लड़ने में अहम भूमिका निभाता है। नियमित रूप से कैल्शियम का सेवन करने से न केवल मधुमेह का खतरा कम होता है, बल्कि कैल्शियम इस बीमारी के होने पर शरीर को इससे निपटने में भी सक्षम बनाता है।

एक शोध के अनुसार, छह महीने तक कैल्शियम और विटामिन डी की खुराक देने से मधुमेह के रोगियों की इंसुलिन संवेदनशीलता में काफी सुधार होता है। चूने मे कैल्शियम पर्याप्त मात्रा मे पाया जाता हैयह कैल्शियम का एक अच्छा स्त्रोत है। रोज़ सुबह ख़ाली पेट एक गिलास पानी में एक छोटे चने के बराबर चूना मिलकर पीने से शुगर जड़ से ख़त्म हो जाती हैं ( समय समय पर जाँच करवाते रहे.. )

लम्बाई बढ़ाने मे सहायक है चूना Lime is helpful in increasing the height

जिन बच्चो की लम्बाई नहीं बढ़ रही है उन बच्चो के लिए चूना बहुत अच्छा है। बच्चो मे लम्बाई बढाने के लिए जिस तत्व की अधिक आवश्यकता होती है वो है कैल्शियम कैल्शियम शरीर के लिए एक आवश्यक खनिज तत्व है। खनिज - शरीर मे हड्डी के ऊतकों का निर्माण कर हड्डियों को मजबूत बनाता है।


कैल्शियम हमें दूध, पनीर, दही, चूना आदि में मिलता है। चूना कैल्शियम का एक अच्छा भंडार है और लंबी हाइट पाने के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है। यह हड्डियों के विकास और शरीर में रक्त के प्रवाह में सुधार करता है। इसलिए हाइट बढ़ाने के लिए एक गेहूँ के दाने के बराबर चूना रोज पानी में मिला के लेना चाहिए


स्मरण शक्ति मे लाभदायक चूना Lime beneficial in memory

चूना बच्चो की लम्बाई बढ़ाने के साथ उनकी स्मरण शक्ति मे भी लाभ पहुँचाता है चूने के नियमित सेवन से लम्बाई बढने के साथ साथ स्मरण शक्ति भी बहुत अच्छी होती है। जिन बच्चों की बुद्धि कम है ऐसे मतिमंद बच्चों के लिए सबसे अच्छी दवा है चूना। जो बच्चे बुद्धि से कम है अथवा उनका दिमाग देर में काम करता है, देर में सोचते है हर चीज उनकी स्लो है उन सभी बच्चे को चूना खिलाने से उनकी स्मरण शक्ति तीव्र होती है।

गर्भावस्था मे चूना lime in pregnancy

यदि कोई महिला गर्भवती है तो उस महिला को चूना रोज खाना चाहिए क्योंकि गर्भवती महिला को सबसे ज्यादा केल्शियम की जरुरत होती है और चूना केल्शियम का सबसे बड़ा भंडार है। गर्भवती महिला को गेहूँ के दाने के बराबर चूना पानी में मिलाकर नियमित रूप से नौ महीने तक लगातार खिलाना चाहिए।

चूने का नियमित रूप से सेवन से गर्भवती महिला को कई फायदे होंगे - पहला फायदा होगा की माँ को बच्चे के जन्म के समय कोई तकलीफ नही होगी और नॉर्मल डीलिवरी होगी , दूसरा फायदा बच्चा जो पैदा होगा वो बहुत हृष्ट पुष्ट और तंदुरुस्त होगा , तीसरा फ़ायदा वह बच्चा जिन्दगी में जल्दी बीमार नही पड़ता जिसकी माँ ने चूना खाया हो और चौथा सबसे बड़ा लाभ है वो बच्चा बहुत होशियार होता है बहुत Intelligent और Brilliant होता है और उस बच्चे का IQ लेवल बहुत अच्छा होता है।

स्पॉन्डिलाइटिस Spondylitis मे कारगर चूना Lime effective in Spondylitis

स्पॉन्डिलाइटिस कोई सामान्य बीमारी नहीं है बल्कि यह एक गंभीर समस्या है जो ज्यादातर महिलाओं में होती है। यह एक खतरनाक बीमारी है। कई बार हमारे रीढ़ की हड्डी में जो मनके होते है उसमे दूरी बढ़ जाती है Gap आ जाता है। स्पॉन्डिलाइटिस में गर्दन में स्थित मेरूदंड की हड्डियों में लंबे समय तक अकड़न, उनके जोड़ों के घिसने या उनकी नसों के सिकुड़ने से बहुत दर्द होता है।

खड़े होने के बाद या बैठने, खांसने, छींकने या हंसने के बाद कंधों पर अकड़न, और गर्दन के आसपास तेज दर्द हो तो भी यह स्पॉन्डिलाइटिस का ही लक्षण है, ऐसे मे चूना आपके लिए बहुत अच्छी दवा कारगर साबित होती है। वही चूना जो पान में खाया जाता है, अगर आपको पथरी की समस्या नहीं है, तो यह चूना आपके लिए बहुत अच्छी दवा है, गेहूं के दाने के बराबर चूने को पानी में, जूस में या दही में मिलाकर खाने से इस बीमारी से निजात मिल सकता है।

घुटने के दर्द की बीमारी मे चूना lime in knee pain

आजकल सभी व्यक्तियों मे घुटने के दर्द की समस्या एक आम समस्या बन चुकी है। घुटनो का दर्द गठिया या आर्थराइटिस बीमारी के कारण होता है। जब हमारे घुटनो के जोड़ो मे हड्डियाँ एक दूसरे से रगड़ खाती है तो इसमें दर्द सूजन और ऐठन होता है और यही हमारे शरीर में घुटने के दर्द का कारण बनता है।

हड्डियों से सम्बन्धित सभी प्रकार की समस्या तब शुरू होती है जब हमारे शरीर मे कैल्शियम की मात्रा पर्याप्त नहीं होती है। इन सभी बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेद मे एक आयुर्वेदिक दवा चूना है।


चूना घुटने के दर्द को ठीक करता है , कमर के दर्द को ठीक करता है , तथा कंधे के दर्द को भी ठीक करता है रीढ़ की हड्डी की सब बीमारिया चूने से ठीक की जा सकती है अगर हड्डी टूट जाये तो टूटी हुई हड्डी को जोड़ने की ताकत सबसे ज्यादा चूने में है।

इसके लिए एक गेहूँ के दाने के बराबर चूने को पानी ,दाल ,जूस सब्जी अथवा दही के साथ मिलाकर ले सकते हैं। घुटने के दर्द मे हल्दी और चूना का लेप बनाकर घुटने पर लगाने से भी इसके दर्द मे आराम मिलता है।

खून की कमी मे लाभप्रद चूना Lime beneficial in anemia

हमारे शरीर में जब खून कम हो जाये तो हमें चूना आवश्यक तौर पर लेना चाहिए। चूना हमारे शरीर मे खून की कमी को दूर करता है। खून की कमी से होने वाला रोग एनीमिया मे चूना का सेवन करना अति लाभदायक साबित होता है।

खून की कमी के लिए सबसे अच्छी दवा है ये चूना। चूने को छोटे चने के दाने के बराबर पानी में घोल कर लेने से हमारे शरीर मे खून की कमी से होने वाले रोग को दूर कर शरीर मे खून की मात्रा को बहुत बढाता है। इसके नियमित सेवन से शरीर मे बहुत जल्दी खून बनता है।

चूना नपुंसकता और संतानहीनता की रामबाण दवा Lime in impotence and childlessness

आयुर्वेद मे चूने को कई तरह से उपयोग करके हम अपने असाध्य रोगो को दूर कर सकते है। चूना नपुंसकता और संतानहीनता की एक रामबाण दवा है। यदि किसी पुरुष के शुक्राणु नहीं बनते है या किसी शारीरिक समस्या के कारन पुरुष का वीर्य पतला हो गया हो तो उसे गन्ने के रस के साथ चूने का सेवन करने से लाभ होगा।

स्त्रियों के लिए उनके शरीर मे गर्भधारण करने के लिए जो उचित प्रकार के अंडे नहीं बनते तो स्त्रियों को भी गन्ने के रस के साथ चने के दाने के बराबर चूना प्रतिदिन लेने पर उनके अंडाणु और उसकी गुणवत्ता मे लाभदायक साबित होगा।

चूना मासिक धर्म की समस्या मे लाभदायक Lime beneficial in menstrual problem

चूना महिलाओ की मासिक धर्म की समस्या मे भी लाभदायक है। चूना मासिक धर्म के समय होने वाली समस्या और सभी प्रकार की पीड़ा पेट दर्द व कमर दर्द आदि से भी महिलाओ को निजात दिलाता है।

महिलाओ मे मेनोपौज़ (रजोनिवृति) की सभी समस्याओं के लिए गेहूँ के दाने के बराबर चूना हर दिन पानी में, घोल के पीना चाहिए। इससे ओस्टीओपोरोसिस होने की संभावना भी नहीं रहती। चूना महिलाओ मे मासिक धर्म बंद होने के बाद होने वाली सभी परेशानियों से छुटकारा भी दिलाता है।

जानकारी के लिए इसे भी पढ़े:-

Post a Comment

Previous Post Next Post