घर मे सुख शान्ति लाए अशोक का पेड़ जानिए कैसे ?Ashoka tree vastu tips for house in hindi

घर मे सुख शान्ति लाए अशोक का पेड़ जानिए कैसे ?Ashoka tree vastu benefits for house

हिन्दू धर्म मे अशोक के पेड़ को पवित्र और शुभ मानते हैं। तथा वास्तु शास्त्र में भी अशोक का पेड़ बहुत ही शुभ और लाभकारी माना गया है क्योकि वास्तु के अनुसार
यह पेड़ सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। इसे घर में लगाने से कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। अशोक का पेड़ सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।

इसे घर के बाहर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का घर में प्रवेश नहीं हो पाती है और घर मे सदैव सकरात्मक ऊर्जा का वास रहता है। अशोक का पेड़ घर की उत्तर दिशा में लगाना ज्यादा अच्छा और लाभकारी माना जाता है।

शास्त्रों मे भी पीपल और बरगद के बाद अशोक के पेड़ को ही महत्वपूर्ण बताया गया है। ऐसा माना गया है की अशोक के पेड़ पर प्राकृतिक और दैवीय ऊर्जा का प्रभाव होता है जिसके कारण यह पेड़ जिस भी घर के बाहर लगा होता है उस घर के सभी कार्य बिना किसी बाधा के संपन्न हो जाते हैं और वह घर शोक और दुखो से रहित रहता है।

अशोक का पेड़ और वास्तु टिप्स Ashoka tree vastu tips in hindi


आइये यहाँ पर हम कुछ ऐसे तथ्य जानेगे जिसकी जानकारी से हमें यह पता चलता है की अशोक के पेड़ को वास्तु शास्त्र मे इतना महत्वपूर्ण क्यों माना गया है।


  • वास्तु के अनुसार अशोक का पेड़ घर की उत्तर दिशा में लगाना चाहिए उससे हर वक्त सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस पेड़ को दक्षिण दिशा मे लगाने से घर मे सदैव नकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है।
  • अशोक का पेड़ लगाने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है और घर में किसी को भी अकाल मृत्यु का शिकार नहीं होना पड़ता है ।
  • घर के बाहरी द्धार पर अशोक का पेड़ लगाने से घर के प्रत्येक सदस्यों की शारीरिक और मानसिक क्षमता का विकास होता है।
  • अशोक का पेड़ घर के बहार लगाने से परिवार के लोगों को मानसिक तनाव के कारण पैदा होने वाली मुसीबतें परेशान नहीं करती हैं और लाभ पहुँचता है।
  • यदि घर की औरते प्रतिदिन नियमपूर्वक अशोक के पेड़ को पानी देती रहे तो इससे उनका वैवाहिक जीवन अच्छा रहता है।
  • अशोक का पेड़ घर के बाहर लगाने से व्यक्ति को समाज मे प्रतिष्ठा एवं प्रसिद्धि मिलती है।
  • अशोक के पत्तों को धागे में डालकर उसका तोरण बना कर घर के मुख्य दरवाजे पर बांधने से घर मे नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है।
  • पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए अशोक का पेड़ लाभकारी माना जाता है। इसके नीचे बैठकर पढ़ने से बच्चों का दिमाग तेज़ होता है।
  • अशोक का पेड़ घर के बाहर लगाने से उसकी ऊर्जा के कारण व्यक्ति के जीवन मे धन को प्राप्त करने के मार्ग सरल होते जाते है।

  • माना जाता है की अशोक का पेड़ घर मे लगाने से तथा इसकी जड़ को शुभ मुहूर्त में धारण करने से व्यक्ति को सभी शोको और पापो से मुक्ति मिल जाती है।
  • यदि व्यक्ति किसी महत्वपूर्ण कार्य से घर के बाहर जा रहा है तो अशोक के पेड़ का एक पत्ते को अपने सिर पर धारण कर के जाने से उसे सभी कार्यो मे सफलता मिलती है।
  • अशोक के पेड़ की जड़ को किसी भी शुभ मुहूर्त मे लाकर विधि विधान से गंगा जल से स्वच्छ कर उसका पूजन करके उसे स्वयं पहने या फिर पूजा स्थल पर रखे। ऐसा करने से व्यक्ति को कभी भी धन सम्बन्धित समस्या नहीं होगी और उसके घर के सभी वास्तु दोष समाप्त हो जाते हैं।
  • अशोक के पेड़ को लगाने और उसे प्रतिदिन सींचने से व्यक्ति को धन की कमी नहीं रहती है तथा उसके घर परिवार मे धन की वृद्धि होती है।
  • अशोक की जड़ को तांबे के ताबीज मे विधिपूर्वक धारण करने से व्यक्ति के सभी असफल और असंभव कार्य पूर्ण होने होने लगते है।
  • अशोक के पेड़ मे नियमित रूप से जल देने से व्यक्ति के सभी मनोरथ सिद्ध होने लगते है।
  • माना जाता है की अशोक के जड़ को तकिये के नीचे रखकर सोने से व्यक्ति के वैवाहिक जीवन मे हमेशा खुशहाली और सुख शांति बनी रहती है।
  • मंगल ग्रह की शांति एवं उसकी पीड़ा से मुक्ति के लिए मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर मे अशोक के पेड़ो के फल को हनुमान जी के चरणों मे अर्पित करे।

Post a Comment

Previous Post Next Post