जानिए आयुर्वेद मे किन-किन बीमारियों मे रामबाण है अशोक का पेड़ | ayurvedic ashoka tree bark benefits

जानिए आयुर्वेद मे किन-किन बीमारियों मे रामबाण है अशोक का पेड़

अशोक के पेड़ का आकर बहुत ही लंबा
 होता है, जो दिखने में बहुत सुंदर और आकर्षक लगता है, अशोक का पेड़ एक सदाबाहर पेड़ है, क्योकिं इस पेड़ पर कभी भी पतझड़ पूरी तरह से नहीं होता है, यह पेड़ हमेशा हरा भरा रहता है।धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से  महत्वपूर्ण होने के कारण अशोक के पेड़ को घरो में लगाना शुभ माना जाता है। 

यह पेड़ जहाँ धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से महत्त्व रखता है वहीं इस अशोक के पेड़ का आयुर्वेद मे भी एक विशेष स्थान है इस पेड़ को औषधि के रूप मे आयुर्वेदिक तौर पर विशेष महत्वपूर्ण माना गया है। आयुर्वेद मे अशोक के पेड़ के सभी हिस्से फल, फूल, छाल और पत्ते सभी दवाइयाँ बनाने के काम मे उपयोग मे लाया जाता है।

त्वचा से सम्बन्धित चर्म रोग की ज्यादातर दवाइयों मे अशोक के पेड़ का इस्तेमाल औषधि के तौर पर किया जाता है। अगर हमारे चेहरे पर मुहांसे है तो इसकी छाल घिसकर चेहरे पर लगाने से यह मुहाँसे ठीक करने मे हमारी मदद करता है। 

स्मरण शक्ति बढ़ाने मे फायदेमंद अशोक के पेड़ की छाल Ashoka tree bark beneficial in increasing memory

जैसे जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ती जाती है वैसे वैसे उसकी स्मरण शक्ति भी कमजोर होने लगती है। बड़े बुजुर्गो और छात्रों की स्मरण शक्ति को बढ़ाने और उसे तीक्ष्ण करने के लिए अशोक की छाल तथा ब्राम्ही को बराबर मात्रा मे लेकर और उसे  सुखाकर उसका चूर्ण बनाकर रोज सुबह शाम हल्के गर्म दूध के साथ लेने पर स्मरण शक्ति बढ़ाने मे मदद मिलती है। 

 

हड्डियों के लिए फायदेमंद अशोक का पेड़ Ashoka tree beneficial for bones

अगर हमारे शरीर  की किसी भी हिस्से की हड्डी टूट गई है तो इसमें अशोक के पेड़ की औषधि लाभदायक होती है। टूटी हुई हड्डी और उसके दर्द से निजात पाने के लिए 5 -7 ग्राम अशोक के चूर्ण को लेकर दूध के साथ सुबह और शाम को नियमित रूप से सेवन करने पर टूटी हुई हड्डी का दर्द कम होगा तथा उसे जल्द ठीक होने मे मदद मिलेगी। 

शारीरिक दर्द से राहत दिलाए अशोक का पेड़  Ashoka tree to give relief from physical pain 

यदि आपके शरीर मे किसी भी वजह से या फिर थकावट की वजह से दर्द हो रहा है तो ऐसे मे  अशोक के पेड़ के पत्तो को औषधि के रूप मे लेने से आपको शारीरिक दर्द मे राहत मिलेगी। 

इसके लिए आपको अशोक के पेड़ के पत्तो को तोड़कर उसका काढ़ा बनाकर पीने से आपको शारीरिक दर्द मे तुरन्त राहत मिलेगी। यह काढ़ा आपको सिर्फ 15 -20 मि ली के मात्रा में ही पीना चाहिए। 

दस्त मे राहत दिलाए अशोक का पेड़ Ashoka tree give relief in diarrhea

यदि आपको दस्त या फिर डायरिया हो गया हो तो ऐसे मे आप के लिए अशोक का पेड़ औषधि के रूप मे लाभदायक साबित होगा। क्योकि अशोक के पेड़ मे पर्याप्त मात्रा मे एंटी डायरियल गुण पाए जाते हैं जिसकी वजह से यह दस्त और डायरिया जैसी बीमारी मे फायदा करता है। 

श्वास सम्बन्धी रोग मे फायदेमंद अशोक का पेड़ Ashoka tree beneficial in respiratory diseases

अगर बढ़ती उम्र के कारण आप की साँस फूल रही है या फिर आजकल कम उम्र के लोगो मे भी साँस फूलने जैसी समस्या उत्पन्न हो रही है  ऐसे मे आप के लिए अशोक का पेड़ औषधि के रूप मे प्रभावी होगा।

इसके लिए आपको अशोक के बीजो का चूर्ण लगभग 60 मिली ग्राम की मात्रा मे लेकर इसे एक पान के बीड़े मे उस चूर्ण को डालकर इसका सेवन करने से  यह किसी भी श्वास सम्बन्धी रोग मे फायदा पहुँचाता है। 

त्वचा के लिए अशोक का पेड़ फायदेमंद Benefits of Ashoka tree bark for skin

अशोक के पेड़ मे एंटीबायोटिक गुण पाय जाते है। इसके आलावा इस पेड़ मे पाय जाने वाले कुछ ऐसे तत्व भी है जो हमारे शरीर से गंदगी को बाहर निकाल कर खून को साफ़ करने का काम भी करते हैं। यह हमारे त्वचा पर किसी भी प्रकार की एलर्जी और चर्म रोग जैसी समस्या मे भी लाभप्रद साबित होता है। 

अशोक के पत्तो और फूलो को पीसकर त्वचा पर जिस जगह जलने से जलन हो रही हो वहाँ पर लगाने से आराम मिलता है।अशोक के पेड़ के बीज ,पत्ते और छाल को पीसकर लगाने से त्वचा मे निखार आता है और सौंदर्य मे वृद्धि होती है। अशोक के पेड़ की छाल को उबालकर पीने से कई प्रकार के चर्म रोगो से मुक्ति मिलती है।

पाइल्स मे फायदेमंद अशोक का पेड़ Ashoka tree beneficial in piles

पाइल्स या फिर जिसे हम बवासीर भी कहते हैं। बवासीर होने का कारण हमारा अस्वस्थकर भोजन और हमारी गतिहीन जीवनशैली है। आयुर्वेद के अनुसार बवासीर मे तीनो दोषो का हास होता है। खासकर वात दोष का .. हमारे शरीर मे बढ़ा हुआ वात हमारी पाचन शक्ति को कमजोर बनाता है। 

हमारी पाचन शक्ति पर प्रभाव पड़ने से हमें कब्ज जैसी समस्या होती है।जिसके कारण हमें इस बवासीर जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए हमें अशोक के चूर्ण को पानी या शहद के साथ नियमित रूप से लेने से इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post