महिलाओ के लिए वरदान क्यों है अशोक का पेड़ जानिए इसके फायदे |Ashoka tree health benefits for womens


हम अपने आसपास कई पेड़ो को रोज देखते हैं और हमें वो साधारण से ही प्रतीत होते हैं किन्तु हमें उनकी खूबियों के बारे मे पता नहीं होता है। आयुर्वेद हमें उन पेड़ो की खूबियों के बारे मे बताता है की ये हमारे दैनिक जीवन मे हमारे लिए कितने उपयोगी साबित होते है। 

आयुर्वेद मे अधिकतर कई गंभीर बीमारीयों के इलाज के लिए हम अपने आसपास के पेड़ो से निकली छाल तथा उसके अर्क से ही दवाई बनाते है।हम प्राकृतिक तौर पर इनका उपयोग करके अपने कई शारीरिक समस्या से निदान पा सकते है। 

ऐसे ही एक पेड़ के बारे मे आयुर्वेद हमे बताता है वो है अशोक का पेड़। आयुर्वेद मे अशोक के पेड़ को औषधि के तौर पर विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना गया है। इस पेड़ के सभी हिस्सों का प्रयोग कर आयुर्वेद मे औषधि का निर्माण किया जाता है।

आयुर्वेद मे इस पेड़ के द्धारा जो भी औषधि बनाई जाती है उनमे से अधिकतर औषधि महिलाओ के लिए बहुत फायदेमंद होती है। अशोक के पेड़ से बनी दवाई महिलाओ के समस्याओ मे बहुत लाभकारी होती है। यह दवाइयाँ उनकी समस्याओ मे एक वरदान के रूप मे साबित होती है।

अशोक के पेड़ का छाल ,फूल फल पत्ते ,बीज और उसकी जड़ सभी का उपयोग कर जो भी औषधि बनाई जाती है वह महिलाओ के लिए उनकी समस्याओ मे रामबाण का काम करती है। अशोक के पेड़ की छाल मे हीमैटाक्सिलिन, टेनिन, केटोस्टेरॉल, ग्लाइकोसाइड, सैपोनिन, कार्बनिक कैल्शियम तथा लौह तत्व पाए गए है। 

किन्तु इसमें अल्कलॉइड और एसेन्शियल ऑइल की मात्रा बिल्क़ुल भी नहीं पायी जाती है। इसकी छाल मे टेनिन एसिड की मात्रा पाए जाने के कारण इसकी छाल सख्त होती है। अशोक का पेड़  महिलाओ मे विभिन्न प्रकार के स्त्री रोग और मासिक धर्म से सम्बंधित समस्याओ को दूर करने मे मदद करता है।    

आइये देखते है की महिलाओ के किन किन समस्याओं मे अशोक के पेड़ द्धारा बनाई गयी दवाइयाँ महिलाओ के लिए लाभकारी होती है।    

स्किन skin के लिए फायदेमंद अशोक की छाल Benefits of Ashoka bark for skin

सुन्दर और निखरी त्वचा को हर महिला पाना चाहती है। किन्तु अक्सर महिलाएँ अपनी त्वचा को लेकर परेशान रहती हैं। कभी मुहाँसो को लेकर तो कभी तैलीय त्वचा को लेकर ऐसे मे उनके लिए ये कभी कभी बड़ी समस्या बन जाती है। जिसका समाधान उनके पास नहीं बल्कि आयुर्वेद के पास है। आयुर्वेद मे अशोक के पेड़ की छाल से महिलाओँ के skin से सम्बन्धित सभी समस्याओ का निदान हो जाता है। 

अशोक के पेड़ मे एंटीबायोटिक गुण पाय जाते है। इसके आलावा इस पेड़ मे पाय जाने वाले कुछ ऐसे तत्व भी है जो हमारे शरीर से गंदगी को बाहर निकाल कर खून को साफ़ करने का काम भी करते हैं। और इस तरह खून को स्वच्छ करके वह महिलाओ को सुन्दर व निखरी skin  देती है। अशोक के बीज ,पत्ते और छाल को पीसकर इसके पेस्ट को चेहेरे पर लगाने से तैलीय और बेजान skin से छुटकारा मिल जाता है और मुहाँसो मे भी यह राहत देता है।तथा इस पेस्ट को लगाने से त्वचा मे निखार आता है और सौंदर्य मे वृद्धि होती है।   

यह हमारे त्वचा पर किसी भी प्रकार की एलर्जी और चर्म रोग जैसी समस्या मे भी लाभप्रद साबित होता है। अशोक के पेड़ की छाल को उबालकर पीने से कई प्रकार के चर्म रोगो से मुक्ति मिलती है। अशोक के पत्तो और फूलो को पीसकर त्वचा पर जिस जगह जलने से जलन हो रही हो वहाँ पर लगाने से आराम मिलता है। 

मासिक धर्म मे फायदेमंद अशोक की छाल Ashoka bark beneficial in menstruation

अशोक की छाल मासिक धर्म के समय होने वाले भयंकर दर्द तथा उस समय पेट में दर्द के साथ पड़ने वाली ऐठन को भी कम कर देती है। क्योकि यह हमारे शरीर मे बढ़े हुए वात दोष को नियंत्रित करती है इसलिए ये मासिक धर्म के समय होने वाली पीड़ा को दूर करने मे हमारी मदद करती है। 

 पेट मे दर्द और ऐठन से राहत पाने लिए हम इसे चूर्ण तथा कैप्सूल के रूप मे दिन मे दो बार भोजन के बाद ले सकते हैं। 

ल्यूकोरिया यानि वाइट डिस्चार्ज मे फायदेमंद अशोक की छाल Ashoka bark beneficial in leucorrhoea ie white discharge

ल्यूकोरिया जिसे हम साधारण भाषा मे वाइट डिस्चार्ज बोलते हैं। यह समस्या महिलाओ मे अक्सर देखने को मिलती है। महिलाओ की यह समस्या उन्हें आतंरिक रूप से काफी कमजोर बना देती है जिसकी वजह से महिलाएँ हर समय थकान का अनुभव करती है। यदि इस पर शुरुआती समय पर ध्यान नहीं दिया गया तो ये आगे गंभीर समस्या बन जाती है। 

महिलाओ की इस समस्या को दूर करने के लिए अशोक की छाल को पानी मे उबाल कर पीने से महिलाओ को अपनी  समस्या मे राहत मिलती है। किन्तु यह ध्यान रहे की पानी को हमें तब तक उबालना है जब तक पानी उबल कर एक चौथाई न रह जाए। 

अनियमित मासिक धर्म मे फायदेमंद अशोक की छाल Ashoka bark beneficial in irregular menstruation

आयुर्वेद के अनुसार अशोक क्षीर पाक खाने से अनियमित मासिक धर्म की समस्या दूर हो जाती है। क्षीर पाक बनाने के लिए अशोक के पेड़ की छाल को सुखाकर पीस लें। अब 6 ग्राम पाउडर में 500 मि.ली. लीटर दूध और पानी मिलाकर उबालें। जब मिश्रण आधा रह जाय तो इसे ठंडा करके 1 चम्मच शहद मिलाकर खाली पेट पीएं।

यूरिन इंफेक्शन मे फायदेमंद Beneficial in urine infection


यदि महिलाओ मे यूरिन इंफेक्शन की समस्या है तो इसके अशोक के बीजों को पीसकर रोजाना पानी के साथ 2 चम्मच लें। इससे आपकी समस्या कुछ दिनों में ही दूर हो जाएगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post