Benefits of Giloy गिलोय इम्युनिटी के लिए है रामबाण डाक्टरों ने किया प्रमाणित | giloy immunity booster

गिलोय इम्युनिटी के लिए है रामबाण डाक्टरों ने किया प्रमाणितगिलोय एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि है, जिसे हम सौ रोगों की एक दवा कह सकते हैं। यह अत्यंत आसानी से उपलब्ध होने वाली एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि है जिसे हम अपने आस पास अति सरलता से प्राप्त कर सकते है।

गिलोय एक बहुउपयोगी वनस्पति ही नही बल्कि आयुर्वेद का अमृत और ईश्वरीय वरदान है। देवताओं और दानवों के बीच समुद्र मंथन के दौरान जब अमृत निकला और इस अमृत की बूंदें जिस जिस स्थान पर गिरी, वहां-वहां गिलोय की उत्पत्ति हुई। इसलिए संस्कृत में गिलोय को अमृता नाम दिया गया है।

गिलोय का वैज्ञानिक नाम क्या है? scientific name of Giloy

गिलोय का वैज्ञानिक नाम (Botanical name) टीनोस्पोरा कॉर्डीफोलिया (tinospora cordifolia) है। गिलोय के पत्ते पान के पत्ते जैसे दिखाई देते हैं गिलोय जिस भी पौधे पर चढ़ जाती है उस पौधे मे उसके गुण समाहित हो जाते है


नीम के पेड़ पर चढ़ी हुई गिलोय मे सबसे अधिक औषधीय गुण पाय जाते है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अति फायदेमंद होती है इसके पत्तियो मे कैल्शियम, प्रोटीन, फास्फोरस और तने मे स्टार्च पाया जाता है जो हमारे शरीर मे वात, पित्त और कफ आदि रोगो का नाश करता है। आयुर्वेद में गिलोय के बहुत सारे लाभ बताए गए हैं, जो न केवल आपको स्वस्थ रखते हैं, बल्कि आपकी सुंदरता को भी निखारते हैं।

गिलोय के क्या फायदे है What are the benefits of Giloy?

गिलोय हमारे शरीर मे रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। गिलोय एक ऐसी औषधीय बेल है, जो व्यक्ति के शरीर मे रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा कर उसे बीमारियों से दूर रखती है। गिलोय मे पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाये जाते हैं जो शरीर में स्तिथ दूषित पदार्थों को बाहर निकालते हैं।

गिलोय शरीर मे खून को स्वच्छ करती है तथा बैक्टीरिया से लड़ती है। गिलोय लिवर और किडनी को भी स्वस्थ बनाती है क्योकि ये दोनों ही अंग शरीर मे खून को साफ करने का काम करते हैं

गिलोय बुखार को ठीक करने मे सहायक है Giloy is helpful in curing fever

किसी भी बुखार के लिए रामबाण है गिलोय की दवा, गिलोय हर तरह के बुखार से लड़ने में मदद करता है। डेंगू के मरीजों के लिए गिलोय रामबाण औषधि है। गिलोय मलेरिया, स्वाइन फ्लू जैसे अन्य बुखारों से भी छुटकारा दिलाता है।

मधुमेह मे फायदेमंद है गिलोय Giloy is beneficial in diabetes

गिलोय एक हाइपोग्लाइसेमिक एजेंट है जिसका अर्थ है कि यह रक्त में शर्करा की मात्रा को कम करता है। इसलिए इसके सेवन से रक्त में शर्करा की मात्रा कम हो जाती है, जो मधुमेह के रोगियों के लिए फायदेमंद साबित होती है।

गिलोय पाचन शक्ति को बढ़ाता है Giloy increases digestion power

गिलोय का सेवन व्यक्ति को पाचन संबंधी सभी समस्याओं से दूर रखता है, यह हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाता है, जिससे व्यक्ति कब्ज और पेट की अन्य समस्याओं से बच जाता है।

गिलोय तनाव को कम करता है Giloy reduces stress

प्रतिस्पर्धा के इस दौर में तनाव एक बड़ी समस्या बन गया है। गिलोय एडाप्टोजेन की तरह काम करता है और मानसिक तनाव को कम करता है। गिलोय के सेवन से व्यक्ति की याददाश्त में सुधार होता है और मस्तिष्क की कार्यप्रणाली भी सुचारू रूप से काम करती है और एकाग्रता बढ़ाने में मदद करती है।

आँखो की रोशनी मे फायदेमंद गिलोय Giloy beneficial in eyesight

गिलोय आँखो की रोशनी को बढ़ाने मे भी मददगार है। इसके लिए गिलोय के पाउडर को पानी में गर्म करे और जब पानी ठंडा हो जाए तो इसे पलकों पर लगाएं।

अस्थमा में फायदेमंद गिलोय Giloy beneficial in asthma

बदलते मौसम से खासकर सर्दियों में अस्थमा की समस्या बहुत ज्यादा होती है। ऐसे में अस्थमा के रोगियों के लिए गिलोय फायदेमंद है ऐसे मे रोगी को नियमित रूप से गिलोय की मोटी छड़ें चबाकर या उसका रस पीना चाहिए। इससे उन्हें काफी आराम मिलेगा।

गठिया और जोड़ों के दर्द में फायदेमंद गिलोय Giloy beneficial in arthritis and joint pain

अर्थराइटिस से न सिर्फ जोड़ों में दर्द होता है, बल्कि चलने में भी दिक्कत होती है। गिलोय में गठिया रोधी गुण होते हैं, जिसके कारण यह जोड़ों के दर्द सहित इसके कई लक्षणों में भी लाभ पहुंचाता है।

एनीमिया में फायदेमंद गिलोय Giloy beneficial in anemia

भारतीय महिलाएं अक्सर एनीमिया यानि खून की कमी से पीड़ित रहती हैं। इससे उन्हें हर समय थकान और कमजोरी महसूस होती है। गिलोय के सेवन से शरीर में लाल रक्त कणिकाओं की संख्या मे बढ़ोत्तरी होती है और एनीमिया के रोग से निजात मिलता है।

कानो मे मैल की समस्या को दूर करता है गिलोय Giloy removes the problem of scum in the ear

अगर कान का मैल बाहर नहीं निकल रहा है तो थोड़ा सा गिलोय पानी में पीसकर उबाल लें। इसे ठंडा होने दें और कुछ बूंदें कान में डालें। एक-दो दिन में सारा मैल अपने आप निकल जाएगा।

पेट की चर्बी कम करने में सहायक है गिलोय Giloy is helpful in reducing belly fat

गिलोय शरीर के मेटाबॉलिज्म को ठीक करता है, सूजन को कम करता है और पाचन शक्ति को बढ़ाता है। इससे पेट के आसपास चर्बी जमा नहीं होती और आपका वजन कम होता है।

सुंदरता को बढ़ाता है गिलोय Giloy enhances beauty

गिलोय न सिर्फ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी ये अत्यंत लाभकारी साबित होता है.

एंटी-एजिंग गुणो से भरपूर गिलोय Giloy is rich in anti-aging properties

गिलोय में एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जिसकी मदद से चेहरे से काले धब्बे, मुंहासे, महीन रेखाएं और झुर्रियां दूर की जा सकती हैं। गिलोय के सेवन से आप पा सकते हैं ऐसी दमकती त्वचा, जिसकी ख्वाहिश हर कोई रखता है। इसे त्वचा पर लगाने से घाव बहुत जल्दी ठीक हो जाते हैं।

त्वचा पर लगाने के लिए गिलोय के पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें। अब एक बर्तन में थोड़ा सा नीम या अरंडी का तेल गर्म करें। गर्म तेल में पत्तों के पेस्ट को मिला लें। ठंडा होने के बाद इस पेस्ट को लगाने से भी त्वचा में कसावट आती है।

बालों की समस्या में लाभदायक गिलोय Giloy beneficial in hair problem 

अगर आप डैंड्रफ, बालों के झड़ने या स्कैल्प की अन्य समस्याओं से परेशान हैं तो गिलोय के सेवन से ये समस्याएं भी दूर हो जाएंगी।

गिलोय का उपयोग कैसे करें How to use Giloy?

गिलोय को रस के रूप मे in the form of giloy juice

गिलोय की छड़ें छीलकर उसमें पानी डालकर मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें। इसे छानकर सुबह खाली पेट पिएं। गिलोय के जूस के भी अलग-अलग ब्रांड बाजार में उपलब्ध हैं।

गिलोय काढ़ा के रूप मे in the form of giloy decoction

चार इंच लंबी गिलोय की छड़ियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इन्हें मसल कर एक कप पानी में उबाल लें। जब पानी आधा हो जाए तो इसे छानकर पी लें। अधिक फायदे के लिए आप इसमें लौंग, अदरक, तुलसी भी मिला सकते हैं।

गिलोय पाउडर के रूप मे Giloy in powder form

दरअसल बाजार में गिलोय पाउडर मिलता है। इसे आप घर पर भी बना सकते हैं। इसके लिए गिलोय की छड़ियों को अच्छी तरह धूप में सुखा लें। सूखने के बाद इसे मिक्सी में पीस कर पाउडर बना लें।

गिलोय टैबलेट के रूप मे Giloy in tablet form

बाजार में गिलोय वटी यानी टैबलेट भी आते हैं।अगर आपके घर या आस-पास ताजी गिलोय उपलब्ध नहीं है, तो आपको इनका सेवन करना चाहिए।

गिलोय अन्य कई बीमारियों में भी फायदेमंद Giloy is also beneficial in many other diseases

गिलोय को अरंडी के तेल में मिलाने से गठिया की समस्या में आराम मिलता है। इसे अदरक के साथ मिलाकर रूमेटाइड अर्थराइटिस की समस्या से लड़ा जा सकता है। इसे खांड के साथ लेने से त्वचा और यकृत संबंधी रोग ठीक हो जाते हैं। गठिया से राहत के लिए इसे घी के साथ प्रयोग करें। कब्ज होने पर गिलोय को गुड़ में मिलाकर सेवन करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post